फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sanitation workers went on strike, disrupting the sanitation system.

Sambhal News: सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, सफाई व्यवस्था चौपट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike, disrupting the sanitation system.
गवां(संभल)। नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को सुबह से ईपीएफ, ईएसआई की धनराशि न मिलने का आरोप लगाकर हड़ताल शुरू कर दी। इससे नगर पंचायत कार्यालय से लेकर कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। बाद में ईओ के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी गुड्डू वाल्मीकि ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से ईपीएफ और अन्य भत्ता का लाभ नहीं दिया गया। नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत करने पर सिर्फ भरोसा दिया जा रहा है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। अमित कुमार वाल्मीकि ने बताया कि ईपीएफ नहीं दिया गया। मानक से कम मानदेय दिया जा रहा है। शोषण के खिलाफ हड़ताल की गई है। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने ठेकेदार और नगर पंचायत के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाकर हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

शाम को करीब पांच बजे अधिशासी अधिकारी स्वेतांक सारस्वत ने आउटसोर्सिंग कर्मी आदि वार्ता की। आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी। शनिवार को सुबह से आउटसोर्सिंग कर्मी काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
शोषण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा
गवां। हड़ताल की सूचना पर स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजभर भी नगर पंचायत कार्यालय पंहुचे। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों और चेयरमैन के प्रतिनिधि भगवान दास दिवाकर से वार्ता हुई है। समस्याओं के निस्तारण को तीन दिन का समय मांगा है। समय पर निस्तारण न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संवाद

00000000
कुछ आउटसोर्सिंग कर्मियों का ईपीएफ ठेकेदार अंकित कुमार ने अभी नहीं दिया है। तीन दिन में आउटसोर्सिंग कर्मियों भुगतान करने को नोटिस जारी किया है। अगर नोटिस के आधार पर निदान नहीं किया गया तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-स्वेतांक सारस्वत, ईओ नगर पंचायत गवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed