फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   samjhaute ke liye dabaw

पीड़ित पक्ष पर डाला जा रहा समझौते के लिए दबाव 

Fri, 12 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 12 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
सीओ ने तीन बार बुलाने के बाद भी पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज नहीं किए हैं। दूसरी ओर कुछ लोग पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। इस पर दलित संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया है। बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी प्रकरण का संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगुर्रा गांव में सात अगस्त को दलित किशोरी को मंदिर के पुजारी ने नल छूने से रोक दिया था। विरोध करने पर पुजारी ने किशोरी के पिता पर हमला कर घायल कर दिया गया था। मामले में मंदिर के पुजारी पूरन सिंह व उसके सहयोगी नत्थू सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन, जांच प्रक्रिया अभी अधर में ही है। किशोरी के पिता चरन सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस क्षेत्राधिकारी ने तीन दिन लगातार बुलाया तब भी बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन


वह रोजाना वापस लौट आते हैं। चरन सिंह के बेटे भारत सिंह ने बताया कि अब गांव के ही कुछ लोग फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन दिन से जरूरी काम होने की वजह से पीड़ित परिवार से नहीं मिल पाए। लेकिन जल्दी ही उनके बयान लिए जाएंगे और जांच पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फैसले के लिए दबाव बनाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर कोई दबाव बना रहा है तो पुलिस उस पर कानून का शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
दूसरी ओर बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरिता ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों की टीम गांव भेजूंगी। ताकि पीड़ित से प्रकरण की पूरी जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed