संभल: जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली के बेटे व रिश्तेदारों से अशांति का खतरा, पुलिस ने किया पाबंद..दिया नोटिस
जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के बेटे और रिश्तेदारों को को अशांति की आशंका में एक-एक लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया। कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि माहौल बिगड़ने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा। इससे पहले सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत 1800 लोग पाबंद किए जा चुके हैं।
विस्तार
जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के बेटे हैदर अली, भाई मोहम्मद ताहिर एडवोकेट, कमर हुसैन, भतीजे नाजिश और दानिश से अशांति का अंदेशा है। इसके चलते कोतवाली पुलिस ने सभी को एक-एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद करते हुए नोटिस दिया है। कहा कि है कि यदि माहौल बिगड़ता है तो इन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर अशांति के अंदेशे में शहर के 1800 लोग पहले से पाबंद किए जा चुके हैं। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क व उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क शामिल हैं। जफर अली 24 नवंबर को हुए बवाल कराने की साजिश समेत कई गंभीर आरोप में जेल भेजे जा चुके हैं। उनके बड़े भाई मोहम्मद ताहिर ने भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल उठाए थे।
जिससे अशांति का अंदेशा पैदा हुआ। एसआईटी के दरोगा आशीष तोमर की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बताया कि अशांति के अंदेशे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के परिवार के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया है। साथ ही नोटिस भी तामील करा दिया गया है।
अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की निंदा की
संभल जिला बार एसोसिएशन की मंगलवार को सभा बार में बैठक हुई। इसमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर हुसैन भी शामिल हुए। उन्होंने अधिवक्ताओं को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में बताया। जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने रोष जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Moradabad: लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग से हड़कंप, मंदिर जा रहे व्यक्ति को लगी गोली
कल हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम एडवोकेट ने बताया कि जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट जो पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं उनके खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह गलत की गई है। उनके परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई गलत की जा रही है। अधिवक्ता इसका विरोध करते हैं। इसी विरोध के चलते बुधवार को कलमबंद हड़ताल रहेगी। अन्य अधिवक्ता एसोसिएशन का भी इसमें समर्थन मिल रहा है। बताया कि जफर अली की जमानत पर बुधवार को सुनवाई भी की जानी है।
Moradabad: चार पूर्व पंचायत अध्यक्षों पर लाखों का बिजली बिल बकाया, डीएम को पत्र लिखने के बाद भी कार्रवाई नहीं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.