फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: moving mini bus turned into ball fire, 9 people including 6 students jumped out saved their lives

Sambhal: चलती मिनी बस में बनी आग का गोला, छह छात्र समेत नौ ने कूद जान बचाई, प्रवेश परीक्षा देने जा रहे थे एमयू

Sat, 22 Jun 2024 06:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सौंधन (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, सौंधन (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 06:45 PM IST
सार

संभल से अलीगढ़ जा रहे छात्रों की मिनी बस में अचानक आग लग गई। सभी नौ लोगों ने बमुश्किल कूदकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। 

विज्ञापन
Sambhal: moving mini bus turned into ball fire, 9 people including 6 students jumped out saved their lives
संभल में मिनी बस में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

कैला देवी थाना क्षेत्र में संभल-गंवा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव लखनपुर के नजदीक मिनी बस में आग लग गई। वाहन में छह छात्र समेत नौ लोग सवार थे। छात्रों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देने जाना था। अचानक से आग लगी तो सभी ने कूद कर जान बचाई।

विज्ञापन


दमकल की टीम की नहीं पहुंची तो राहगीरों ने आसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक मिनी बस पूरी तरह जल चुकी थी। नगर के मोहल्ला चौधरी सराय, दीपासराय और सरायतरीन के छह छात्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं। अगली कक्षा में प्रवेश के लिए उनकी प्रवेश परीक्षा शनिवार को थी।
विज्ञापन


इसलिए वह मिनी बस से जा रहे थे। बस में छह छात्रों के अलावा एक चालक और दो अन्य लोग सवार थे। बस चालक मोहम्मद यासीन ने बताया कि छात्रों को लेकर जाते समय संभल-गवां मार्ग पर अचानक से बस से धुंआ निकलने लगा। छात्र व अन्य लोगों को तत्काल बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अचानक से बस में आग लग गई। मिनी बस में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर कैलादेवी थाने के कार्यवाहक प्रभारी हरेंद्र यादव पहुंचे। घटना की जानकारी ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरिंग में शॉट सर्किट होने से आग लगने की जानकारी चालक ने दी है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद सभी छात्र दूसरे वाहन से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed