फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Land sold showing farmer dead, case registered against registrar lawyer and accountant

संभल: किसान को मृत दिखाकर जमीन बेची, रजिस्ट्रार-कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज, पीड़ित काटते रहे चक्कर

Sun, 08 Oct 2023 12:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 12:32 PM IST
सार

 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जिस्ट्रार कानूनगो और लेखपाल समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब स्थानीय अधिकारी इस मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Sambhal: Land sold showing farmer dead, case registered against registrar lawyer and accountant
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी किसान गंगाराम पुत्र डोरी को मृत दर्शाकर करीब पांच बीघा जमीन का फर्जी बैनामा कर दिया गया। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब आरोपी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे। पीड़ित किसान ने विरोध किया तो पता चला कि उसको मृत दर्शाकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैनामा करा लिया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित किसान ने संभल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी करीब पांच बीघा जमीन है। एक महीने पहले हल्का लेखपाल के साथ एक महिला व अन्य लोग जमीन की पैमाइश करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


जब उन्हें महिला ने बताया कि यह जमीन रजपुरा थाना क्षेत्र के भेंसरोली निवासी वीरपाल पुत्र डोरी ने बेची है। पीड़ित ने बताया कि जब संभल तहसील में पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि हल्का लेखपाल राकेश कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैनामा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किसान को मृत दर्शाकर अन्य लोगों को भाई बनाकर बैनामा किया गया है। कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर हल्का लेखपाल राकेश कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो अज्ञात, रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भेंसरोली निवासी वीरपाल, कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर ततारपुर निवासी मायादेवी, दिनेश कुमार और भजनलाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed