{"_id":"678315c9e9d3064af3095b36","slug":"sambhal-kalki-devtirth-committee-formed-work-will-be-done-to-improve-the-heritage-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118241-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल कल्कि देवतीर्थ समिति का गठन, धरोहरों को संवारने के लिए किया जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल कल्कि देवतीर्थ समिति का गठन, धरोहरों को संवारने के लिए किया जाएगा काम
Sun, 12 Jan 2025 07:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
संभल। संभल कल्कि देवतीर्थ समिति का गठन शनिवार को किया गया है। इसमें डीएम और एसपी अध्यक्ष के रूप में शामिल किए गए हैं। इनके अलावा पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। इस समिति में शहर के जिम्मेदार लोग और संत भी शामिल हुए हैं। अभी 14 पदाधिकारी इस समिति में शामिल किए गए हैं। मुख्यत यह समिति संभल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को बढ़ाने और उसको संवारने के लिए काम करेगी। समिति का उद्देश्य संभल को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करना और देशभर में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को उभारकर लाने के लिए काम करने का रहेगा। संभल तहसील के सभागार में समिति की पहली बैठक डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें डीएम ने बताया कि संभल ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है। हजारों वर्षों का इतिहास इस संभल के नाम से दर्ज है। प्राचीन तीर्थ, कूप और बावड़ी इसके प्रमाण हैं। पृथ्वीराज चौहान और मुगल शासन में भी संभल केंद्र रहा है। पुरानी धरोहरों के लिए प्रशासन काम कर रहा है। 68 तीर्थ में से 34 तीर्थ को चिन्हित कर लिया गया है और उनको संवारने के लिए भी काम शुरू कर दिया है। 19 कूप जो चिन्हित किए गए थे वह सभी संवारे जाने हैं। अन्य कुएं भी खोदाई से पुराने स्वरूप में लाए जा रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाने के लिए समिति गठित की गई है। इस समिति का सहयोग पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन (ट्रस्ट) और पतंजलि विश्वविद्यालय की ओर से भी दिया जाएगा। पतंजलि की ओर से एमओयू साइन किया है। पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन संभल की धरोहरों को संवारने और उनके अध्ययन के बाद महत्व को बढ़ाने के लिए काम करेगी।
यह है संभल कल्कि देवतीर्थ समिति
डीएम- अध्यक्ष
एसपी- सह अध्यक्ष
सीडीओ-
एडीएम
एसडीएम-
सीओ-
तहसीलदार-
बीडीओ संभल-
ईओ पालिका-
प्रवीन कुमार-
महंत ऋषिराज गिरि-
छत्रपाल सिंह-
संजय कुमार गुप्ता-
डॉ. डीवी शर्मा-
विज्ञापन
यह है संभल कल्कि देवतीर्थ समिति
डीएम- अध्यक्ष
एसपी- सह अध्यक्ष
सीडीओ-
एडीएम
एसडीएम-
सीओ-
तहसीलदार-
बीडीओ संभल-
ईओ पालिका-
प्रवीन कुमार-
महंत ऋषिराज गिरि-
छत्रपाल सिंह-
संजय कुमार गुप्ता-
डॉ. डीवी शर्मा-

फाइल फोटो--कल्पना।
विज्ञापन