{"_id":"66ba756431c20c6ba40078f6","slug":"sambhal-got-second-place-in-the-state-in-law-and-order-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113261-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कानून व्यवस्था में संभल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कानून व्यवस्था में संभल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला
Tue, 13 Aug 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में संभल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। हत्या, महिला संबंधी अपराध समेत 33 बिंदुओं पर हुई समीक्षा में संभल जिले की पुलिस कार्रवाई करने में आगे रही। इसके चलते ही दूसरा स्थान पाया है।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जुलाई की समीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। इस रैकिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था का आकलन किया जाता है। उसके आधार पर ही नंबर दिए जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगे प्रयास रहेगा कि प्रथम स्थान पर जगह बनाएं और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी स्तर के अपराध को गंभीरता से लिया जाता है। इसके चलते ही बेहतर रैंक प्रदेश में हासिल की है। जिले की पुलिस मेहनत से काम कर रही है। संवाद