{"_id":"6295fd82149cd97cab700441","slug":"sambhal-farmer-beaten-to-death-while-guarding-farms-family-came-to-know-when-two-kids-came-to-see-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीट-पीट कर हत्या, बच्चे नाश्ता लेकर पहुंचे तो नजारा देख निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीट-पीट कर हत्या, बच्चे नाश्ता लेकर पहुंचे तो नजारा देख निकली चीख
Tue, 31 May 2022 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 May 2022 05:07 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान को लाठी-डंडे से पीटा गया है। शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
विस्तार
संभल में खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीट-पीट कर हत्या की गई है। सुबह के समय परिवार के दो बच्चे नाश्ता लेकर खेत पर पहुंचे तो शव खेत में बनी झोपड़ी में पड़ा देखा। बच्चे शोर मचाते हुए घर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी गई। किसान के शरीर पर चोटों के काफी निशान मिले हैं। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि किसान की पीट-पीटकर हत्या की गई है। थाना क्षेत्र के गांव भौपतपुर निवासी चंद्रपाल (52) पुत्र रामलाल सोमवार की शाम को खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। उन्होंने सब्जी की फसल लगाई है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह परिवार के दो बच्चे खेत पर नाश्ता लेकर पहुंचे तो चंद्रपाल का शव खेत में बनी झोपड़ी में जमीन पर पड़ा मिला। खून झोपड़ी में जगह जगह फैला हुआ था। बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान को लाठी-डंडे से पीटा गया है। शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।