{"_id":"63e0ad084fae727c4e6fb223","slug":"sambhal-daughter-attack-on-father-neck-with-sharp-weapon-injured-hospitalised-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी तूने ये क्या किया: सो रहे पिता की गर्दन पर किया धारदार हथियार से हमला, सामने आ रही ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी तूने ये क्या किया: सो रहे पिता की गर्दन पर किया धारदार हथियार से हमला, सामने आ रही ये वजह
Mon, 06 Feb 2023 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:02 PM IST
सार
चीख सुनकर पति के भाई कल्लू मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि बेटी की पहली शादी गांव शाहपुर से की थी। शादी के एक वर्ष बाद पति को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल में बेटी ने धारदार हथियार से अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर हमला कर दिया। पिता की चीख निकलने पर अन्य परिजन आ गए। खून से लथपथ देखकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया है। हालत गंभीर बनी हुई है। युवती विवाहित है और मंदबुद्धि बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी निवासी फूलवती ने बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजे के करीब उनके पति नेमपाल घर में चारपाई पर सो रहे थे और वह गांव में किसी काम से गई हुई थीं। इसी दौरान उनकी मंदबुद्धि बेटी आशा ने सो रहे अपने पिता की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
चीख सुनकर पति के भाई कल्लू मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि बेटी की पहली शादी गांव शाहपुर से की थी। शादी के एक वर्ष बाद पति को छोड़ दिया था। उसके बाद दूसरी शादी अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी युवक के साथ दस महीने पहले की थी। शादी के दो महीने बाद ही युवती मायके आ गई और जाने से इनकार करती है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन