फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal chc men navjatt ki maut

अब संभल सीएचसी में नवजात की मौत, हंगामा

Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला फतेहउल्ला सराय निवासी शमीम की पत्नी मुमताज को शुक्रवार को सुबह नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आरोप है भर्ती करते समय पांच सौ रुपये ले लिए गए। दिन में दस बजे मुमताज ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद फिर से 600 रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन


शाम छह बजे शमीम ने अपनी पत्नी की अस्पताल से छुट्टी करानी चाही तो 500 रुपये की मांग की गई। मना करने पर छुट्टी करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब बच्चे को बाहर दूध पिलाने का प्रयास किया तो उसे भी रोका गया। परिजनों का आरोप है कि जिसके चलते नवजात की हालत खराब हो गई और रात नौ बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। नवजात की मौत के बाद शमीम ने परिजनों को बुला लिया। प्रसव से पहले और प्रसव के बाद रुपये लिए जाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


किसी ने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर मांगी लेकिन परिजनों ने तहरीर नहीं दी। इस बीच सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधीक्षक ने रुपये मांगे जाने से इनकार किया है। साथ ही जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थम नहीं रही लापरवाहीः सरकारी चिकित्सा सेवाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में उपचार की समुचित व्यवस्थाएं नहीं हैं। उस पर भी लापरवाही हो जाए तो मरीज की जान पर बन  पड़ती है। 
नवजात की मौत की जानकारी मिल गई है। पीड़ित परिवार ने स्टाफ पर रुपये लेने का आरोप लगाया है।  शनिवार की सुबह स्टाफ व पीड़ित परिवार को बुलाया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि किसने रुपये लिए हैं। अगर किसी ने उपचार के नाम पर रुपये लिए होंगे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवजात की मौत के कारण भी पता लगाया जा रहा है। 

डॉ. जुहेब करीम, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल 
मैं लखनऊ में मीटिंग में हूं। अभी घटना की जानकारी नहीं है। पता करके शनिवार को हकीकत बताऊंगा। यदि लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी।-डा. उमराव सिंह,  सीएमओ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed