फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambal during soil digging woman trapped under heap of soil after 36 hours dead body found

संभल: मिट्टी की खुदाई करने गई महिला की ढांग के नीचे दबने से मौत, 36 घंटे बाद मिला शव

Mon, 30 May 2022 05:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 May 2022 05:35 PM IST
सार

सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव कुछ महिलाएं सड़क किनारे कूड़ा डालने गई। वहां से बदबू आने और मक्खियों को मंडराता दिखाई देने पर महिलाओं ने गांव में सूचना दी। परिजन व अन्य ग्रामीण भी मोके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर देखा, तो महिला कृष्णा का शव दबा मिला।

विज्ञापन
Sambal during soil digging woman trapped under heap of soil after 36 hours dead body found
मृतक महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में घर की लिपाई के लिए मिट्टी की खुदाई करते समय अकेली महिला के ऊपर ढांग गिर गई। ढांग के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। आसपास बदबू आने पर 36 घंटे के बाद महिला का शव मिला है। परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कैथल निवासी मोहन लाल की पत्नी कृष्णा 60 वर्ष शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर की लिपाई के लिए अकेली मिट्टी लेने गई थी। गांव के पास ही रामनगर मार्ग पर सड़क किनारे बनी ढांग के नीचे महिला मिट्टी की खुदाई करने लगी। तभी अचानक महिला के ऊपर ढांग गिर गई।
विज्ञापन


ढांग के नीचे बने गड्ढे में महिला दब गई और उसकी मौत हो गई। देरशाम तक महिला घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने महिला की खोजबीन गई। इसके बाद भी महिला कृष्णा का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की दोपहर पति कुछ ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी महिला की तलाश में लग गई। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव कुछ महिलाएं सड़क किनारे कूड़ा डालने गई। वहां से बदबू आने और मक्खियों को मंडराता दिखाई देने पर महिलाओं ने गांव में सूचना दी। परिजन व अन्य ग्रामीण भी मोके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर देखा, तो महिला कृष्णा का शव दबा मिला।  


यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला का शव घर ले आए और विलाप करने लगे। पति मोहन लाल ने बताया कि उनके पांच पुत्र व दो पुत्रियां है। जिसमें चार पुत्र व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। सभी पुत्र बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed