{"_id":"57d30b3c4f1c1b9679318092","slug":"sadme-dada-ki-gyi-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बालक ने दम तोड़ा, सदमे में गई दादा की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बालक ने दम तोड़ा, सदमे में गई दादा की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन/संभल। सब्जी खाने के बाद बीमार हुए बालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बालक की मौत के सदमे में उसके दादा ने भी दम तोड़ दिया। इससे गांव में दुख भरा माहौल है। परिजनों के आग्रह पर हयातनगर थाने की पुलिस ने बालक का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी नेमवती ने दो सितंबर की दोपहर आलू की सब्जी बनाई थी। दोपहर की सब्जी शाम को नेमवती, उसके ससुर चेतराम, बेटे सुमित व आकाश ने खाई थी। सब्जी खाने के बाद चारों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में इन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इसके बाद चारों लोगों का निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अचानक आकाश की हालत बिगड़ गई। इसके बाद अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बालक की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराया हैं। गांव में परिजन और रिश्तेदार एकत्र हुए। दूसरी तरफ आकाश की मौत के बाद उसके दादा उदल सिंह सदमे को सहन नहीं पाए।
दस घंटे में ही उनकी मौत हो गई। एक ही घर में दो मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हर कोई दुखी नजर आया। हयातनगर के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने बालक का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी थी। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं आई है। बालक के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।