फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sadar MLA raised questions on electricity checking, said Muslims are being exploited

सदर विधायक ने बिजली चेकिंग पर सवाल उठाए, बोले मुसलमानों का शोषण हो रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA raised questions on electricity checking, said Muslims are being exploited
इकबाल महमूद, विधायक, संभल विधानसभा क्षेत्र - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल विधानसभा क्षेत्र के विधायक इकबाल महमूद ने रात के समय हो रही बिजली चेकिंग पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि भेदभाव करते हुए चेकिंग हो रही है। मुस्लिम इलाके में चेकिंग कर शोषण किया जा रहा है। सपा विधायक का कहना है कि वसूली के लिए आरसी जारी करें और चोरी रोकने के लिए दिन में कार्रवाई होनी चाहिए। रात के समय घरों में बिजली कर्मचारी घुस रहे हैं। इससे महिलाओं का अपमान हो रहा है। विधायक ने इस मामले में संज्ञान लेने के लिए बिजली मंत्री और बिजली विभाग के आला अधिकारियों से भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

दरअसल नगर में पिछले कई दिनों से बिजली विभाग की टीम पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ सघन चेकिंग कर रही है। काफी संख्या में अब तक बिजली चोरी के मामले पकड़ में आए हैं। सपा विधायक का आरोप है कि बिजली विभाग की टीम रात के समय घरों में घुस रही है और चेकिंग भी मुस्लिम इलाके में की जा रही है। लोगों का शोषण किया जा रहा है। रात के समय टीम के घुसने से महिलाओं का अपमान हो रहा है। विधायक का कहना है कि टीम चेकिंग करे लेकिन दिन में चेकिंग की जानी चाहिए। जो बकाएदार हैं उनकी आरसी जारी करें, लेकिन शोषण नहीं किया जाए। विधायक का दावा है कि विजिलेंस की टीम चेकिंग के बाद नंबर देकर लोगों को आती है और शाम तक कॉल करने की बात कहती है। जो लोग विजिलेंस की टीम से मिलते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और जो लोग नहीं जाते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। वहीं बिजली विभाग का दावा है कि बिजली चोरी के मामले लगातार पकड़ में आ रहे हैं। रात के समय घर में टीम के घुसने की बात को विभाग ने नकार दिया है।
विज्ञापन

------------------
कोट
बिजली विभाग की चेकिंग भेदभाव तरीके से की जा रही है। मुस्लिम इलाके में ही यह चेकिंग चल रही है। लोगों को शोषण किया जा रहा है। अगर चेकिंग करनी है तो दिन में की जा सकती है। बकाया वसूलने के लिए आरसी जारी होनी चाहिए लेकिन पुलिस के साथ रात के अंधेरे में घरों के अंदर घुसना उचित नहीं है। इस मामले में बिजली विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल महमूद, सपा विधायक, संभल विधानसभा क्षेत्र।
--------------------
कोट
जो आरोप विधायक के द्वारा लगाए गए हैं वह गलत हैं। रात के समय किसी के घर में टीम नहीं जा रही है। रात के समय टीम घूमती है और जहां चोरी करते हुए कोई मिलता है तो उस व्यक्ति को बुलाकर बताया जाता है। जरूरत पड़ने पर महिला सिपाही को भेजते हैं। चेकिंग समुदाय देखकर नहीं हो रही है। अब तक काफी मामले चोरी के सामने आए हैं।
विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, संभल डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed