फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   saat samndar paar bhi diwali ki dhoom

सात समंदर पार भी दिवाली की धूम, विदेशियों में भी दिख रहा उत्साह

Sat, 29 Oct 2016 01:14 AM IST
राकेश कुमार /अमर उजाला, संभल
राकेश कुमार /अमर उजाला, संभल Updated Sat, 29 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
saat samndar paar bhi diwali ki dhoom
दीपावली - फोटो : getty images
वे दूसरे देशों में कई वर्षों से रहने के बाद भी अपनी परंपराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। सिंगापुर से लेकर कनाडा, शिकागो और लंदन में भी दिवाली और धनतेरस को लेकर भारतीयों में उत्साह है। सिंगापुर में तो भारतीय लोगों के लिए लिटिल इंडिया के नाम से एक पूरा मार्केट ही है। 
विज्ञापन



सिंगापुर की सरकार भी दिवाली उत्सव को प्रोत्साहित कर रही है। मेट्रो ट्रेन के साथ मेट्रो स्टेशन भी सजा है। मेट्रो ट्रेन में भी दिवाली की रंगोलियां बनाईं गई हैं। वहीं स्टेशनों से लेकर सड़कों तक दिवाली के लिए खास तरीके की सजावट की गई है। सिंगापुर, लंदन, कनाडा, शिकागो में रहने वाले तमाम भारतीय परिवार इससे उत्साहित हैं। त्योहार के लिए खरीदारी करने के साथ साथ अपने अपने घरों की साफ-सफाई में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन


संभल। कनाडा में निजी कंपनी संचालित कर रहीं भारतीय मूल की कविता ने कहा कि अभी करवाचौथ का त्योहार मनाया था। अब दिवाली की तैयारी चल रही है। शिकागो से गरिमा भार्गव ने कहा कि भारतीय त्योहार हमें अपनापन देते हैं। इसलिए विदेश में रह कर भी हम अपना कोई त्योहार नहीं छोड़ते। 
विज्ञापन
विज्ञापन



संभल। मूलरूप से संभल सरायतरीन की निवासी गार्गी वार्ष्णेय सिंगापुर में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में वह एक महीने से त्योहार की तैयारी कर रही हैं। त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाएंगेे। दीये की रोशनी बिखेरेंगे। मिठाई खाएंगे और पड़ोसियों को भी खिलाएंगे। वहीं, मूलरूप से चंदौसी की निवासी लंदन में रहने वाली गृहणी निमिषा गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिवाली मनाने की तैयारी है। हमारी दिवाली में केवल भारतीय नहीं बल्कि विदेशी भी शामिल होते हैं। उस दिन भारतीय परिवार अपनी परंपरागत पोशाक में होंगे और जगह-जगह मेले लगेंगे। मेलों में दिवाली की मिठाईयां और पकवान मिलेंगे। लंदन में दिवाली के मौके पर ही बोनफायर नाइट भी होती है। 



सिंगापुर का बाजार रंगबिरंगी रोशनी और खूबसूरत सजावटी सामान से सजाया जा चुका है। भारतीय सामान की बिक्री के लिए मशहूर बाजार सरंगून में खरीदारी करने के लिए रोजाना शाम को भीड़ हो रही है। यहां दिवाली पर नए कपड़े पहनने का फैशन है। इसलिए कपड़ों और दर्जियों की दुकानों पर खड़े होने तक की जगह नहीं है। भारतीय घर की साफ-सफाई और सजावट में भी लगे हैं। दिवाली का त्योहार सिंगापुर में धनतेरस के साथ ही शुरू हो गया। दक्षिण भारतीय लोगों की संख्या यहां ज्यादा है। वे लोग नरक चतुदर्शी के दिन ही दिवाली मनाते हैं। इसलिए शुक्रवार को शाम ही दिवाली धूम हो गई है। पटाखों के साथ साथ घंटियों की गूंज हो रही है। (सिंगापुर में मौजूद शिक्षिका गार्गी वार्ष्णेय से बातचीत के आधार पर)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed