फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   RSS celebrated Hindu Empire Day

Sambhal News: आरएसएस ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
RSS celebrated Hindu Empire Day
बहजोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया। सोमवार को रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पार्क में अतिथियों की ओर से भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर व पुष्पार्चन किया गया।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार वैदिक ने स्वयंसेवकों को हिंदू साम्राज्य की बधाई दी और कहा कि आज का दिन सभी हिंदू समाज के लिए गौरव का दिन है। इस दिन वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से वर्ष में छह प्रमुख उत्सव मनाए जाते हैं। हिंदू साम्राज्य दिवस इनमें से एक प्रमुख उत्सव है। छत्रपति शिवाजी महाराज का पूरा व्यक्तित्व हिंदू समाज के लिए आदर्श बनकर राष्ट्र हितों के लिए कार्य करने को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

संचालन संचालन नगर कार्यवाह लव कुमार शर्मा ने किया। इस बीच जिला संचालक अनिल शास्त्री समेत सह जिला कार्यवाह संभव जैन, मनोज कुमार, चैतन्य चौहान, दुष्यंत व प्रशांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed