फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rocky of Bulandshahr won the first match of Dangal

बुलंदशहर के रॉकी ने जीता दंगल का पहला मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rocky of Bulandshahr won the first match of Dangal
संभल/गवां(संभल)। गुन्नौर तहसील के गांव न्यौरा स्थित सिद्ध बाबा आश्रम पर रविवार की शाम दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल गांव न्यौरा निवासी अजयपाल पहलवान की स्मृति में उनके शिष्य पहलवान रामनाथ यादव ने आयोजित कराया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ दिल्ली से आए मुख्य अतिथि लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय भारत सरकार के प्रमुख सचिव डॉ. हरीश यादव ने किया। पहली कुश्ती बुलंदशहर जनपद के कस्बा शाकिनी से आए पहलवान रॉकी ने रजपुरा के गांव जिंजौडा निवासी पहलवान अर्जुन को मात दी। दूसरा मुकाबला महिला पहलवान खुशनुमा और अजमत के बीच हुआ। यह कुश्ती बहुत ही रोमांचक रही। पांच मिनट चली कुश्ती में महिला पहलवान खुशनुमा ने अजमत को पटखनी दी। इस मुकाबले पर ग्रामीण भी उत्साहित दिखाई दिए। महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को पहले छकाया और बाद में पटखनी देकर जीत हासिल की। ग्रामीणों ने भी महिला पहलवान का हौसला बढ़ाया। इस दौरान हरीश यादव, किशन कुमार यादव, सुभाष कुमार, ममता राजपूत, जिमि खान, अमनदीप सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed