{"_id":"6186cf6652c8a70f9b7fb745","slug":"roadways-claims-failed-sisters-were-seen-waiting-for-hours-at-the-bus-stand-chandausi-news-mbd4085950175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के दावे फेल, बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करती दिखीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के दावे फेल, बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करती दिखीं बहनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/चंदौसी। भैयादूज पर बहनों की भीड़ के आगे रोडवेज के द्वारा की गई बसों की व्यवस्था कम पड़ गई। परिवहन निगम के दावे फेल हो गए। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड पर पहुंचने वाली बसों में सवार होने के लिए खूब धक्का मुक्की हुई। मुरादाबाद, संभल, हसनपुर के लिए बसें कम मिलीं।
गोवर्धन पूजा के बाद शनिवार को भैया दूज का त्योहार आया। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखा और अपने भाइयों के घर की ओर रुख किया। भीड़ के आगे रोडवेज की व्यवस्था कम पड़ गई। चंदौसी बस स्टैंड पर महिलाओं की सुबह से ही अधिक भीड़ रही। चंदौसी बस स्टैंड से 25, बदायूं डिपो की 23, पीतलनगरी डिपो की 19 बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा बाहरी बसें भी चंदौसी से होकर गुजरती हैं।
बस स्टैंड पर बस न मिलने पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों के आने पर महिलाओं को सीट पाने के लिए जूझना पड़ा। अधिकांश लोगों ने बच्चों को बस की खिड़की से अंदर भेजकर सीट कब्जाने का प्रयास किया। बसों में सवार होने के लिए खिड़की पर खूब धक्का-मुक्की हुई। दिल्ली, मुरादाबाद, बदायूं, हसनपुर, संभल, गुन्नौर आदि के लिए बसें बहुत कम मिलीं।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
चंदौसी। रोडवेज बसों की कमी के चलते डग्गामार वाहनों ने खूब चांदी काटी। चंदौसी से संभल, बहजोई, बबराला, शाहबाद, बिलारी, इस्लामनगर, बिसौली के लिए खूब डग्गामार वाहन दौड़े। वाहनों में काफी भीड़ रही। कुछ वाहन स्वामियों ने खूब यात्रियों से मनमाना। संवाद
परिवहन निगम ने व्यवस्था पूरी की थी, लेकिन भैयादूज पर अधिक भीड़ होने के कारण दोपहर तक बसों की कुछ कमी पड़ गई थी। बसों का संचालन कराने व बस स्टैंड पर व्यवस्था में रोडवेज चालक, परिचालक व पुलिस का सहयोग रहा।
अनिल मिश्रा, प्रभारी रोडवेज स्टेशन चंदौसी