फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Road work was abandoned as soon as the drain was inaugurated, the road is in bad condition

Sambhal News: नाली का लोकार्पण होते ही छोड़ा सड़क का काम, रास्ता बदहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Road work was abandoned as soon as the drain was inaugurated, the road is in bad condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदौसी। नगर पालिका की ओर से गुलडेहरा रोड पर सड़क निर्माण एक माह से रुका हुआ है। जबकि सीसी नाली का निर्माण कर सड़क पर गट्टा और मिट्टी डाल कर रोक दिया गया है। नाली निर्माण का लोकार्पण करने के बाद पालिका सड़क डालना भूल गई। इससे सड़क पर कीचड़ पसर रही है और स्थानीय लोगों समेत इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये मार्ग सीता रोड से बहजोई रोड पर जाने के लिए मिनी बाईपास कहा जाता है।
बता दें कि मिनी बाइपास कहे जाने वाले गुलडेहरा रोड की सड़क काफी जर्जर हो गई थी। यहां पक्की नाली भी नहीं बनी थी। जिससे स्थानीय लोगों ने तहसील व नगर पालिका से लेकर डीएम के कार्यालय तक दस्तक दी। कई बार प्रदर्शन भी किए। स्थानीय लोगों की मांग तेज हुई तो पालिका ने सड़क व नाली निर्माण के लिए 19 लाख का टेंडर पास कर दिया।
विज्ञापन

अप्रैल माह में 400 मीटर की हॉट मिक्स सड़क की खोदाई कर दी और सीसी नाली का निर्माण शुरू कर दिया। सड़क का निर्माण सीता आश्रम पुलिस चौकी के सामने से राजकीय नलकूप तक किया जाना है। एक माह पहले नाली का निर्माण आधा अधूरा छोड़ कर सड़क पर गिट्टी और मिट्टी डाल कर काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना नहीं पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने एक माह पहले सीसी नाली का लोकार्पण भी कर दिया। लोकार्पण का शिलापट भी लगा दिया गया है। वहीं सड़क निर्माण न होने से गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर रहा है। जिससे फिसलन हो रही है।
स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली व सड़क निर्माण आधा अधूरा होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed