फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on Inter pass and his brother accused of performing surgery on women

Sambhal News: महिलाओं की सर्जरी करने के आरोपी इंटर पास और उसके भाई पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Report on Inter pass and his brother accused of performing surgery on women
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के इंडियन हाॅस्पिटल में महिलाओं की सर्जरी करने के आरोपी इंटर पास युवक अय्यूब और उसके भाई याकूब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी मनोज चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ आलोक कुमार भाटी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां दो महिलाएं भर्ती मिली थीं। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों महिलाओं का प्रसव ऑपरेशन से किया गया है। जांच में सामने आया कि हॉस्पिटल का पंजीकरण तो है लेकिन ऑपरेशन थिएटर (ओटी) संचालन की अनुमति नहीं है। क्योंकि पंजीकरण के दौरान किसी सर्जन के दस्तावेज नहीं लगे हैं। इसके बाद भी ऑपरेशन से प्रसव कराए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि जांच में हॉस्पिटल के कर्मचारी सोनू ने बताया कि महिलाओं के ऑपरेशन कर प्रसव अय्यूब ने कराए हैं। जबकि अय्यूब के पास कोई डिग्री नहीं है वह इंटर पास है। बताया कि झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। अवैध तरीके से संचालन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed