फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report of theft not registered even after six days

छह दिन बाद भी चोरी की दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report of theft not registered even after six days
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गीता कॉलोनी में 17 अप्रैल को चोर दिन दहाड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। मगर पुलिस पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। रिपोर्ट दर्ज कराने को वह दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गीता कॉलोनी निवासी प्रभात कुमार शर्मा मूलरूप से थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव सराय ज्वालापुरी का निवासी हैं। 17 अप्रैल की दोपहर अपनी पत्नी को दवा दिलाने चिकित्सक के पास गए थे। प्रभात ने बताया कि शाम पांच बजे जब घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे पचास हजार रुपये, दो तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, सोने के झाले, चांदी की प्लेट, आठ चांदी के सिक्के व दंपती के कपड़े गायब थे।
विज्ञापन

प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास जानकारी की तो पता चला कि उसके भाई, बहन, बहनोई व मां घटना में शामिल हैं। घटना की तहरीर कोतवाली में दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed