{"_id":"66b92a5b99029d97af06d894","slug":"report-filed-for-raping-ba-student-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113210-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीए की छात्रा से दुष्कर्म करने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीए की छात्रा से दुष्कर्म करने में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 12 Aug 2024 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली के एक गांव निवासी बीए की छात्रा को दो वर्ष पहले अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। छात्रा के परिजनों को जानकारी हुई तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीए दूसरे वर्ष की छात्रा है। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर होने की जानकारी मिली। इस वीडियो में उनकी बेटी के साथ एक युवक आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहा है। जब बेटी से इस बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि दो वर्ष पहले गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ अपहरण कर ले गया था। वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वीडियो बनाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसलिए किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बिलाल व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। असमोली थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।