फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed for extorting money from car drivers by making illegal stands

Sambhal News: अवैध स्टैंड बनाकर कार चालकाें से वसूली करने में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 18 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed for extorting money from car drivers by making illegal stands
संभल। कोतवाली पुलिस ने अवैध स्टैंड संचालक व कारों का संचालन कराने के नाम पर वसूली करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट कोतवाली की चौधरी सराय पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील दिवाकर ने दर्ज कराई है। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य भागे हुए हैं।
विज्ञापन

चौधरी सराय पुलिस चौकी के प्रभारी ने अपनी तहरीर में कहा है कि चौधरी सराय और आदमपुर रोड पर अवैध स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। इनका संचालन संभल के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी पंकज त्यागी, बेगम सराय निवासी मुंशी तौफीक अहमद, बदायूं दरवाजा निवासी फहीम और व कई अज्ञात करते हैं। चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपी प्राइवेट कार मालिक व चालकों से अवैध वसूली करते हैं। वसूली के आधार पर कारों का दिल्ली के लिए संचालन कराते हैं। जो वसूली का विरोध करता है उसको जान से मारने की धमकी दी जाती है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तौफीक और फहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर सवाल उठता है कि जिस अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यह धंधा पुलिस चौकी के बराबर में ही कई वर्षों से चलता है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस को इतने लंबे समय बाद जानकारी हुई। चर्चा तो यह रहती है कि यह धंधा ही मिलीभगत से चलता आ रहा था। अब अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed