{"_id":"6137bace8ebc3eb7343a1623","slug":"report-filed-against-three-for-killing-elderly-sambhal-news-mbd401865231","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी की अस्पताल में निगरानी कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी की अस्पताल में निगरानी कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। चुनावी रंजिश के चलते हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक आरोपी के हाथ में गोली लगी है, जो अस्पताल में भर्ती है। जिसकी पुलिस निगरानी कर रही है। वहीं दो अन्य आरोपी भागे हुए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
गांव शाहपुर डसर निवासी अब्दुल रज्जाक (70) की हत्या सोमवार की शाम करीब सात बजे गोली मारकर की गई थी। इस हत्या के मामले में मृतक के बेटे नाजिम ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी रियात अली, असद अली व आसिम आरोपी बनाए गए हैं। मालूम हो सोमवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। इसमें अब्दुल रज्जाक को सीने पर गोली लगी थी। उपचार से पहले मौत हो गई थी। दरअसल यह विवाद पंचायत चुनाव के बाद से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने आरक्षित सीट होने के चलते अपने पक्ष के लोग चुनावी मैदान में उतारे थे। एक पक्ष को जीत मिली और दूसरे पक्ष को हार का सामना करना पड़ा। इसी बात पर पंचायती चुनाव के बाद से सोमवार तक कई बार विवाद हो चुका था। सोमवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो फायरिंग हुई। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।