{"_id":"65a3ba7e2b0119dd540877ca","slug":"report-filed-against-seven-including-pradhan-in-case-of-suicide-of-elderly-person-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-6867-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में प्रधान समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में प्रधान समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
संभल। जमीन पर कब्जा होने के डर से आत्महत्या करने वाले गांव बुजुर्ग मनोटा निवासी किशोरीपाल (60) की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान अनवर, शिक्षक कपिल समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के बेटे नीपू पाल की तहरीर पर की है। तहरीर में कहा है कि उन्होंने 40 लाख रुपये मनोटा में दो बीघा जमीन खरीदी थी। कुछ लोग जमीन कब्जाने का प्रयास
कर रहे थे।
शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दूसरे पक्ष की धमकियां मिलने के कारण पिता किशोरीपाल ने शुक्रवार सुबह जहर खा लिया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नीपू का कहना है कि संभल के अस्पताल में पिता ने सभी आरोपियों के नाम लिए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर मनोटा पुल के पास जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम सुनील कुमार और सीओ असमोली संतोष कुमार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
परिजनों की मांग पर अंतिम संस्कार उसी जमीन पर किया गया, जिसपर कब्जे के डर से ग्रामीण ने जहर खाया था। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस मामले में प्रधान और शिक्षक के अलावा विजयपाल सैनी, विजयभान, गजेंद्र सैनी, विजेंद्र सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विजेंद्र सिंह नाम के दो लोग हैं। विजयपाल और गजेंद्र को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक पड़ताल में जमीन के विवाद का पता चला बै। शव का अंतिम संस्कार हो गया है। गांव में पूरी तरह शांति है। संवाद