फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Remains of two animals found on the banks of the pond, fury in Hindu organizations

Sambhal News: तालाब किनारे मिले दो पशुओं के अवशेष, हिंदू संगठनों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Remains of two animals found on the banks of the pond, fury in Hindu organizations
नरौली/चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली-मऊ अस्सू मार्ग पर तालाब किनारे दो पशुओं के अवशेष मिलने से हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आसपास सरसों के खेत में खोजबीन की। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस व पुलिस चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सक ने जांच के लिए पशु अवशेष का सैंपल लिया है। बाद में गड्डा खुदवा कर अवशेषों को दबा दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा को सूचना मिली कि मऊ अस्सू मार्ग पर पचढेरा तालाब के पास दो पशुओं के अवशेष पड़े हैं। कुछ देर बाद बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर बनियाठेर प्रभारी मुकेश कुमार व पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश मोरल पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। पुलिस ने हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ तालाब के आसपास सरसों के खेतों में पशुओं के अवशेष की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने नरौली पशु चिकित्सक रविंद्र सिंह को बुलाया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने पहुंच पशु के अवशेष का सैंपल लिया। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद पुलिस ने जमीन में गड्ढा खुदवाकर पशु के अवशेषों को दबा दिया। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना क्षेत्र आए दिन पशुओं के अवशेष मिलने से हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से ऐसे कार्य करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, दीपक कश्यप, अमित कश्यप, विक्की कश्यप, अजय दिवाकर, बंटी कश्यप, अरुण कश्यप, मोहन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed