फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Recovery notices issued to 292 vehicles for tax dues of Rs 2.58 crore

Sambhal News: वाहनों पर 2.58 करोड़ रुपये के टैक्स बकाये में 292 को वसूली पत्र जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Recovery notices issued to 292 vehicles for tax dues of Rs 2.58 crore
संभल। परिवहन विभाग ने 2744 वाहनों पर बकाया 3.57 करोड़ रुपये के टैक्स की वसूली के लिए कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल 2.58 करोड़ रुपये के टैक्स बकाये में 292 वाहनों मालिकों को वसूली पत्र भेजे गए हैं। अब इनसे राजस्व विभाग वसूली करेगा। इसके अलावा शेष बचे 2452 वाहनों मालिकों पर मामूली बकाया है लिहाजा इनके मालिकों को नोटिस देकर 15 दिन समय दिया गया है। अगर इसके बाद भी वाहन स्वामी गंभीर नहीं हुए तो वाहन सीज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में पंजीकरण कराने के बाद बस, ऑटो, ट्रक, डीसीएम आदि वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। वाहन के मालिक कारोबार करते हुए मोटा मुनाफा कमाने में लगे हैं लेकिन परिवहन विभाग को टैक्स अदा करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में समय बढ़ने पर टैक्स भी करोड़ों रुपये में पहुंच गया है। अब परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को सूचीबद्ध किया है, जो बिना टैक्स अदा किए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों को लेकर कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि पंजीकृत 2744 वाहनों पर करीब 3.57 करोड़ रुपये का बकाया है। 292 वाहनों के वसूली पत्र भेजे गए हैं। इनसे 2.58 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। शेष बचे 2452 वाहनों पर बकाया को लेकर नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई है। इन पर बकाया राशि मामूली है लिहाजा इन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। बकाया जमा नहीं करने पर दूसरी कार्रवाई अमल में लाई जानी है। इसमें अगर वाहन संचालित पाया गया तो उसे सीज किया जाएगा या बकाये को लेकर वसूली पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, वाहनों पर टैक्स बकाये को लेकर परिवहन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। अगर आने वाले समय में वाहन स्वामी टैक्स जमा करने के लिए गंभीर नहीं हुए तो उनके वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed