फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rajesh Kumar Singh became the president, Tirathraj Yadav became the secretary

राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष, तीरथराज यादव बने सचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Kumar Singh became the president, Tirathraj Yadav became the secretary
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह और सचिव पद पर तीरथ राज यादव विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अशोक सिंह, उपाध्यक्ष वरिष्ठ खंड के पद पर कुशलपाल सिंह व गुलनवाज खां, उपाध्यक्ष कनिष्ठ खंड पर नवनीत कुमार व अरविंद कुमार विजयी रहे। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक आखिर तक जमा रहे। कई बार मतगणना के दौरान माहौल में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में चंदौसी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे से मतगणना शुरू हुई और रात आठ बजे समाप्त हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार राजेश कुमार सिंह ने 375 वोट प्राप्त किए और अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार शर्मा को 174 वोटों से हराया। सचिव पर तीन दावेदार थे। सर्वाधिक 376 मत तीरथराज यादव को मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी आबाद मियां को 169 वोट ही प्राप्त हुए। तीरथ राज 207 वोटों से विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुुमार सिंह को 291 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रवीण कुमार को 105 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ खंड) पद के लिए तीन प्रत्याशी चुुनाव मैदान में थे। वरिष्ठ खंड के दो पद थे। इनमें कुशलपाल सिंह ने 298 और गुलनवाज को 245 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों से अधिक वोट लेने पर उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। उपाध्यक्ष (कनिष्ठ खंड) के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। कनिष्ठ खंड के भी दो पद थे। नवनीत कुमार को 331, अरविंद कुमार को 245 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों से अधिक मत लेने पर उन्हें विजयी घोषित कर दिया। मतगणना एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामप्रकाश शर्मा, सदस्य सुरेश कुमार अग्रवाल, कृष्णौतार शर्मा, मोहम्मद सगीर सैफी, हरीश अरोरा की देखरेख में संपंन हुई।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष व सहसचिव पर निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए रंजन शर्मा ने नामांकन किया था। दूसरे प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। एकल प्रत्याशी होने पर एल्डर कमेटी ने रंजना शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध घोषित कर दिया। सहसचिव के लिए तीन पद थे। इन पर तीन प्रत्याशी दीपक यादव, चरन सिंह यादव, नितिन प्रताप सिंह ने नामांकन किया था। तीन पद पर तीन ही प्रत्याशी होने पर उन्हें निर्विरोध सहसचिव घोषित किया गया। इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ खंड सदस्य के छह पद थे। इन पर दयासिंधु यादव, नरेंद्र कुमार यादव, चंद्रेश गुप्ता, मोहम्मद जमाल, प्रेम नारायण गुप्ता, भरत सिंह ने नामांकन किया था। छह पदों पर छह प्रत्याशी होने के कारण एल्डर कमेटी ने सभी को निर्विरोध सदस्य घोषित कर दिया। गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ खंड सदस्य के भी छह पद थे और छह ही प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस कारण कमेटी ने सुभाष बाबू, इंतजार हुसैन, तौफीक अहमद, अजय कुमार, मुशाहिद हुसैन, इक्तेदार हुसैन पाशा को निर्विरोध सदस्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी और ढोल नगाड़े बजाकर मनाया जश्न
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश कुुमार सिंह, सचिव पद पर तीरथराज यादव के विजयी होने पर समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। परिसर के अंदर ही जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद ढोल नगाड़े पर खूब डांस किया। इसके साथ जमकर नारेबाजी। इस दौरान काफी देर तक न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed