{"_id":"5f1889fa8ebc3e63a73be5d2","slug":"rain-in-sambhal-sambhal-news-mbd356718033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने गर्मी से दी राहत तो जलभराव से लोग हुए परेशान, नगर पालिका के प्रति रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने गर्मी से दी राहत तो जलभराव से लोग हुए परेशान, नगर पालिका के प्रति रोष
विज्ञापन
संभल के चंदौसी चौराहे पर बारिश के दौरान बाइक सवार ऐसे गुजरे।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर में बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के द्वारा की गई सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। वाहनों को आने जाने में दिक्कत हुई और लोग अव्यवस्था पर आक्रोशित नजर आए। बुधवार को दोपहर अचानक आए काले बादलों के बाद मूसलाधार बारिश हुई। कुछ मिनटों की बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर जलभराव से समस्या का सामना करना पड़ा।
लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। लोगों ने सवाल उठाए कि जब सफाई व्यवस्था लगातार होने का नगर पालिका दावा कर रहा है तो जलभराव के हालात क्यों बन रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर, शंकर चौराहा, नखासा थाना मार्ग, हयातनगर और चौधरी सराय में जलभराव से लोग जूझते नजर आए।
उन मार्गों पर ज्यादा परेशानी हुई जहां पहले से गहरे और बड़े गड्ढे हो रहे हैं। गहरे गड्ढों में वाहन चालकों के साथ हादसे होने से बचे। मालूम हो मंगलवार केे शाम हुई बारिश के बाद भी जलभराव के हालात से लोग परेशान रहे थे। नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण जलभराव के हालात बन जाते हैं लेकिन जिम्मेदार नालों पर ध्यान नहीं देते। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।