{"_id":"584316cd4f1c1b8476de59d2","slug":"pta-lga-paise-mil-rhe-to-raat-men-line-men-lge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता लगा पैसे मिल रहे तो रात में लाइन में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पता लगा पैसे मिल रहे तो रात में लाइन में लगे
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई, बैंककर्मी, नोट बैन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग नकदी के लिए मशक्कत करते नजर आए। रविवार के अवकाश के कारण अब बैंक सोमवार को ही खुलेंगे।
बैंकिंग के लिए मशक्कत का दौर अभी जारी है। मशक्कत के बाद लोग अपने काम निपटा रहे हैं। लंबी कतारों और घंटों इंतजार के बाद बैंक के काम निपटाने की अभी भी चुनौती बनी हुई है। रात में भी एटीएम के बाहर लंबी कतारों का नजारा दिख रहा है।
महिलाएं और पुरुष अलग अलग कतारों में खड़े होकर एटीएम से नकदी निकालने के लिए इंतजार करते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी स्थिति बहाल होने में समय लगेगा। बैंकों में कैश बढ़ने की भी उम्मीद है। दिन में भी बैंक शाखाओं के बाहर भारी भ़ीड रही। नरौली की भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर भी लंबी लाइन देखी गई। शनिवार की रात जैसे ही शहर के कुछ एटीएम में पैसे होने की सूचना लोगों को मिली वह कतार लगाकर खड़े हो गए। रात में लोगों ने एटीएम से पैसे पाकर राहत की सांस ली। जबकि कुछ लोगों को पैसे खत्म होने के बाद मायूस होकर भी लौटना पड़ा।