{"_id":"60ae8c358ebc3e7fec2ccc15","slug":"protest-of-farmers-in-sambhal-sambhal-news-mbd390208719","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में मनाया काला दिवस, कहीं फूंका पुतला तो कहीं किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में मनाया काला दिवस, कहीं फूंका पुतला तो कहीं किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल/बहजोई। किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया। किसान संगठनों ने सरकार के प्रति आक्रोश जताया और पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन कर कृषि कानून वापसी की मांग की गई। इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह प्रदर्शनकारियों को रोका। लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शन होता रहा। काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश जताया।
बुधवार को गांव किरारी में भाकियू के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में गांव में जलूस निकालकर काले झंडे दिखाए और सरकार का पुतला फूंका। पुलिस ने किसानों को रोकने का काफी प्रयास किया इसके बावजूद भी किसानों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की वापसी की मांग की और किसानों ने इन कानून को काला कानून बताया।
बहजोई कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ गांव में पहुंचे लेकिन पुतला दहन नहीं रोक सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह विरोध संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किया गया है। इस दौरान अंगन सिंह, विजयपाल सिंह, चंद्रपाल, प्रकाश यादव, जगपाल यादव, इंद्रपाल यादव, जितेंद्र यादव, ओंकार सिंह, रघुनाथ सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, कालीचरन, महिपाल यादव, उदय वीर, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव साकिन शोभापुर खालसा में भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया और काले झंडे लहरा कर विरोध दर्ज कराया। कानून वापसी की मांग उठाई। इस दौरान दिनेश यादव, राजपाल यादव, सुंदर सिंह, सुरेश यादव, सतवीर सिंह, भगवान सिंह, राजकुमार, जगतवीर, पप्पू, ओमप्रकाश, राजवीर सिंह, श्रीपाल यादव, शमशाद, चंद्रपाल, महफूज आदि मौजूद रहे।
गांव करीमपुर घेर में भाकियू टिकैत के जिला प्रवक्ता चंद्रपाल यादव ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे हो गए हैं। इसी क्रम में काला दिवस मनाया गया है। इस दौरान महेन्द्र सिंह यादव, टीकाराम सिंह, चरन सिंह, कृष्ण वीर, मनोज, देवेन्द्र सिंह, धर्मवीर, मुकेश कुमार, दानवीर, अवधेश, पूरन सिंह, वीरेंद्र, राजू यादव विपिन, असलम, अल्ताफ, वीरेश, उमेश, सुलेराम सिंह आदि मौजूद रहे।
गांव गुलालपुर में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों को नजरबंद किया गया। नखासा थाना इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह के आवास पर फोर्स के साथ पहुंच गए और घर में ही नजरबंद कर दिया गया। निगरानी के लिए एक उप निरीक्षक और दो सिपाही तैनात कर दिए। इस दौरान उन्होंने अपने घरों पर ही काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया।