{"_id":"65a707e19d8245e7270c1294","slug":"protest-against-non-protection-of-stray-animals-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-6955-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छुट्टा पशुओं को संरक्षित न करने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छुट्टा पशुओं को संरक्षित न करने के विरोध में किया प्रदर्शन
Wed, 17 Jan 2024 04:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में मंगलवार को ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को संरक्षित नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन किया। इन्हें संरक्षित कराए जाने की मांग उठाई। इस बाबत सीवीओ को एक ज्ञापन दिया गया। किसानों ने कहा कि जो छुट्टा पशु गांव में घूम रहे थे उन्हें एकत्र करके ग्राम प्रधान के आवास के सामने बांधा गया है। तीन दिन से किसान ही गांव के जन सहयोग से इन पशुओं को चारा खिला रहे हैं, लेकिन ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। रामकुंवर ने बताया कि गांव में करीब 150 छुट्टा पशु घूम रहे हैं। कई बार शिकायत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इस दौरान नरेंद्र पाल सिंह, मेहंदी हसन, सुशील कुमार, बिशन लाल, नंदकिशोर, रामचंद्र सिंह यादव, गोविंद सिंह, छोटे सिंह यादव, बाबू सिंह, रामौतार आदि रहे।
बीडीओ बोले- नहीं है ऐसी जानकारी
बल्लमपुर में छुट्टा पशुओं के मामले की जानकारी बीडीओ को नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करके 20 जनवरी तक हर हाल में छुट्टा पशुओं को संरक्षित कराने के निर्देश दिए। कहा कि खुले में छुट्टा पशु मिलने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बीडीओ बोले- नहीं है ऐसी जानकारी
बल्लमपुर में छुट्टा पशुओं के मामले की जानकारी बीडीओ को नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक करके 20 जनवरी तक हर हाल में छुट्टा पशुओं को संरक्षित कराने के निर्देश दिए। कहा कि खुले में छुट्टा पशु मिलने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन