{"_id":"68acccb5d80b9f13c00957fc","slug":"process-of-removing-sai-babas-statue-has-started-ganesh-jis-statue-will-be-installed-tomorrow-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126269-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साईं बाबा की प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया शुरू, कल लगेगी गणेश जी की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साईं बाबा की प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया शुरू, कल लगेगी गणेश जी की मूर्ति
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला ठेर में स्थित शिव मंदिर में लगी साईं बाबा की प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतिमा के आगे लगी स्टील की रेलिंग को भी हटा दिया गया है। मंदिर में 27 अगस्त को गणेश जी मूर्ति स्थापित की जानी है।
शुक्रवार को हुई बैठक में शिव मंदिर के पुजारी आचार्य अवनीश शास्त्री और श्रद्धालुओं ने बैठक कर साईं बाबा की मूर्ति हटाने का फैसला लिया था। इसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। मंदिर की देखभाल करने वाले लोगों की ओर से रविवार को साईं बाबा की प्रतिमा पर लगी प्लाई को हटा दिया गया था जबकि सोमवार को प्रतिमा के चारों ओर लगी स्टील की रेलिंग को भी हटाने का काम हुआ। मंदिर से साईं बाबा की प्रतिमा मंगलवार को हटाई जा सकती है।
अगर ऐसा संभव नहीं हो सका तो बुधवार को इस प्रतिमा को हटवाते हुए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। बताते चलें कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1992 में हुआ था। 1
विज्ञापन
5 जुलाई 2011 को संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी अशोक राज भंडूला की पत्नी राजरानी की स्मृति में उनकी बेटी और दामाद ने मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा लगवाई थी।