{"_id":"6b07337bc47f539d2d07293d","slug":"pre-board-examinations-will-be-held-in-january-the-syllabus-must-be-completed-by-december-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134998-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जनवरी में होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, दिसंबर तक पूरा करना होगा पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जनवरी में होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, दिसंबर तक पूरा करना होगा पाठ्यक्रम
Thu, 26 Nov 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 24 फरवरी तक 83 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जिसमें करीब 50,731 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इन परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 27,543 और इंटर के 23,188 विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले जनवरी में प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विद्यालयों को दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पहले तैयारी और दोहराव का पूरा मौका देना है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ये परीक्षाएं जनवरी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों के लिए होंगी। हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक विषयों का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईओएस सीपी सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाएगी। जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर होंगे, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने और अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित करेगा कि सभी विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हों।