फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Prayers were offered in a mosque built on government land, villagers demanded demolition of their houses first.

Sambhal News: सरकारी जमीन में बनी मस्जिद में अदा हुई की नमाज, ग्रामीण बोले-पहले मकान तोड़े जाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered in a mosque built on government land, villagers demanded demolition of their houses first.
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिद का कुछ हिस्सा ग्रामीणों द्वारा तोड़ा जा चुका है, जबकि मीनार और भवन का शेष भाग अभी हटाया जाना बाकी है। इस दौरान 300 से 400 लोग नमाज में शामिल हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर मस्जिद, मदरसा, पांच दुकानें, प्राइमरी स्कूल और कई मकान बने हुए हैं, जिन्हें अवैध घोषित किया जा चुका है। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर इन निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, जिसके तहत ग्रामीणों ने मस्जिद, मदरसा और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। फिलहाल रविवार से तोड़फोड़ की कार्रवाई रुकी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी जमीन पर बने मकानों को पहले हटाया जाए। उनका कहना है कि जहां मस्जिद और मदरसा तोड़े जा रहे हैं, वहीं मकान नहीं तोड़े जा रहे। प्रशासन पहले मकानों पर कार्रवाई करे, इसके बाद मस्जिद और मदरसे को पूरी तरह हटाने का काम पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed