{"_id":"68f00b5bf4d97dd94708502b","slug":"praduman-of-gorakhpur-defeated-imran-of-saifni-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128121-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गोरखपुर के प्रदुमन ने सैफनी के इमरान को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गोरखपुर के प्रदुमन ने सैफनी के इमरान को दी पटखनी
Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
संभल। भाकियू असली नेता कुशल चौधरी की स्मृति में उनके पैतृक गांव मुबारकपुर में इनामी दंगल का आयोजन हुआ। अंतिम कुश्ती में गोरखपुर के पहलवान प्रदुमन ने सैफनी के इमरान को हराया। विजयी पहलवान को सम्मानित किया गया।
गांव मुबारकपुर में दंगल का शुभारंभ अरुण कुमार बाबूजी हजरतनगर गढ़ी वालों ने किया। लोगों ने कुशल चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दंगल को देखने के लिए क्षेत्र के तमाम लोग पहुंचे। दंगल में संभल, सरायतरीन, एटा, गोरखपुर, बिलारी और गाजियाबाद आदि से पहलवानों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। जिसमें सेकंड लास्ट कुश्ती गोरखपुर के पहलवान नीरज और एटा के साहिल के बीच हुई। जिसमें साहिल पहलवान विजयी हुए। अंतिम कुश्ती में सैफनी के इमरान और गोरखपुर के प्रदुमन भिड़े। इस कुश्ती के विजेता प्रदुमन रहे। उन्हें इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन चौधरी महक सिंह और ऋषभ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।