फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pradhan was not administered the oath due to incorrect information

निर्विरोध चुने गए वार्ड सदस्यों के पद रिक्त बता दिए, ग्राम प्रधान ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pradhan was not administered the oath due to incorrect information
संभल/पवांसा। ग्राम प्रधान को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं करने और ग्राम पंचायत सदस्यों की गलत जानकारी प्रशासन को देने पर ग्राम प्रधान ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान का कहना है कि ब्लॉक अधिकारियों ने ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के पद रिक्त होने की सूचना तैयार कर भेज दी। जबकि उनके सभी सदस्यों का निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन

पांच निर्विरोध सदस्य चुने गए और छह सदस्यों का चुनाव हुआ है। जो सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं उनके पद रिक्त दर्शा दिए गए। इसी पर नाराजगी जताई गई है। बुधवार को ग्राम पंचायत पैंतिया की ग्राम प्रधान कुसुम एडीओ पंचायत के कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि उनकी शपथ ग्रहण क्यों नहीं कराई गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के पांच पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इसलिए शपथ ग्रहण नहीं कराई जा सकी। जब ग्राम प्रधान ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में सभी सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। छ सदस्यों का चुनाव हुआ है और पांच निर्विरोध चुने गए हैं तो अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए। क्योंकि रिक्त पदों की जानकारी दर्शा कर जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है। जब ब्लॉक कर्मचारियों ने पड़ताल की तो यह भी रिकॉर्ड मिल गया कि पांच लोगों को निर्विरोध चुने जाने का प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। इसी बात को लेकर प्रधान ने कार्रवाई की मांग उठाई है। एडीओ पंचायत ने शपथ ग्रहण कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रधान का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed