फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pradhan's husband arrested for pulling the carcass of a bovine animal from the tractor, released

गोवंशीय पशु का शव ट्रैक्टर से खींचने के आरोप में प्रधान के पति गिरफ्तार, रिहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband arrested for pulling the carcass of a bovine animal from the tractor, released
जुनावई ग्राम पंचायत की वहीदन बेगम प्रधान के पति पप्पू मलिक समेत तीन लोगों के खिलाफ गोवंशीय पशु के शव को क्रूरता पूर्वक ट्रैक्टर-ट्रॉली से खींचकर ले जाने का आरोप लगा है। एक युवक ने इसकी तस्वीर भी खींच ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को प्रधान के पति का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव जुनावई क्षेत्र में लंपी से तीन छुट्टा गोवंशों की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान के पति पप्पू उनके पुत्र शाहिद और सहयोगी जितेंद्र दो पशुओं के शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर गड्ढे में दबाने जा रहे थे। इसी दौरान तीसरे पशु का भी शव रास्ते में पड़ा मिला। उसे भी गड्ढे में दबाने के लिए उठा लिया गया। थाना क्षेत्र के गांव मैडोली निवासी प्रकाश के मुताबिक, मेरठ-बदायूं हाईवे पर मिले इस पशु के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली से खींचकर ले जाया जा रहा था, जिसका फोटो उसने खींच लिया और घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने तहरीर पर प्रधान के पति पप्पू सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। काफी संख्या में लोग थाने भी पहुंच गए और हंगामा हुआ।
विज्ञापन

ये देख पुलिस ने प्रधान के पति पप्पू को रात में ही गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर, ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी पर ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त हो गया। बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी थाना प्रभारी कुलदीप कुमार से मिले। संगठन के अध्यक्ष गौरव कुमार व ब्लाक अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि अगर इस तरह से प्रधानों पर कार्रवाई होती रही तो प्रधान मृत पशु को दफन करने से इन्कार कर देंगे। साथ ही प्रधान के पति के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की। इस अवसर पर भावना कुमारी, रवि कुमार, वीरपाल, चंद्रकेश, उमेश यादव, आराम सिंह, ललतेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम दो पशुओं के शव गड्ढे में दबाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। तीसरे पशु का शव रास्ते में पड़ा मिल गया, जिसे उठाकर ट्रॉली में रखा। पहले से दो पशुओं के शव होने की वजह से तीसरे पशु का पूरा शव ट्रॉली में नहीं आ पाया, उसके सिर्फ पैर बाहर रह गए थे। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

पप्पू, प्रधान के पति
किसी भी ग्राम पंचायत में आवारा पशु की मौत होने पर उसके शव को दफन करने का कार्य ग्राम प्रधान का है। जब ग्राम प्रधान के पति पप्पू मृत पशुओं को दफन करा रहे थे, तो राजनीति के चलते तमाम तरह के अंकुश लगा गए।
अखिलेश कुमार, बीडीओ, जुनावई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed