फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   powerlifting

सब जूनियर पॉवर लिफ्टिंग : पहले दिन अर्जुन कोली ने मारा मैदान

Sun, 03 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Sun, 03 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
powerlifting
पावर लिफ्टिंग
सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में शनिवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर व पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। 59 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन सिंह कोली ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


यूपी स्टेट मेन एंड वूमेन सब जूनियर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन सिल्वर स्टोन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदेश सचिव पीके श्रीवास्तव ने उत्साहवर्धन किया। मंडल सचिव आशु शर्मा ने बताया कि 35 जिलों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


सब जूनियर पावर लिफ्टिंग में 53 किलो वर्ग में विशांत वेद (हापुड़) प्रथम, दीपक वर्मा (वाराणसी) द्वितीय, शुभम पूनिया (मोदी नगर) तृतीय, 59 किलो वर्ग भार में अर्जुन सिंह कोली (संभल) प्रथम, सचिन कुमार (हापुड़) द्वितीय, अतुल तोमर (हापुड़) तृतीय, सब जूनियर बेंच प्रेस में 53 किलो में संजय कुमार (लखनऊ) अव्वल।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

59 किलो में फैजान खान (लखनऊ) प्रथम, अजय कुमार (लखनऊ) द्वितीय तथा ओपन बेंच प्रेस में 59 किलो में मनीष पासवान (गोरखपुर) प्रथम, शमशेर सिंह (संभल) द्वितीय, राहुल कुमार (संभल) तृतीय रहे। जनपद संभल, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बरेली, लखनऊ की टीमों ने हिस्सा लिया।

निर्णायक मंडल में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी धीरेंद्र सिंह, केएस चौहान, मृदुला अग्रवाल, शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे। चैंपियनशिप की अध्यक्षता पूनम मेहरोत्रा ने की। कपिल वार्ष्णेय, राजेश शर्मा, अनुराग कौशिक, पवन शर्मा, विभोर दीक्षित, देवऋषि पांडे, संजीव चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी रहीस अख्तर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed