{"_id":"570166e74f1c1bb529c8112a","slug":"power-lifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में अर्जुन, नितीश को स्ट्रांग मैन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में अर्जुन, नितीश को स्ट्रांग मैन का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में रविवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर व बेंच प्रेस चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन अर्जुन और नीतीश गौड़ को स्ट्रांग मैन के खिताब से सम्मानित किया गया। हापुड़ की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने माहौल को रोमांचित कर दिया। उपस्थित जनसमूह में जोश और उत्साह नजर आया। यूपी स्टेट मैन एंड वूमेन सब जूनियर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में पुरुष और महिला वर्ग के पॉवर लिफ्टर्स ने अपनी प्रतिभा से मौजूद जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जोश और उत्साह के बीच दमखम के खेल में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश भर के करीब 35 जिलों से पावर लिफ्टर शामिल हुए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग के सचिव पीके श्रीवास्तव और मंडल सचिव आशु कुमार शर्मा ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ के योगेंद्र वार्ष्णेय, पवित्र कौशिक, सौरभ रस्तोगी, अनुपम यादव, सुमित वार्ष्णेय, धर्मेंद्र, निरेश यादव, तरुण गुप्ता, वंश वार्ष्णेय, अरविंद सागर, भास्कर चौबे मौजूद रहे।