फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   power cut in chandausi

बीस दिनों से ठप है दर्जनभर गांवों की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
power cut in chandausi
power cut in chandausi
चंदौसी। पिछले बीस दिनों से खेड़ा खास फीडर से जुड़े दर्जनभर गांवों की बिजली ठप है। बमुश्किल विद्युत विभाग के कर्मचारी सोमवार को लाइन खींचने पहुंचे लेकिन दो ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। इसके साथ ही अपनी सियासी आका से भी फोन करा दिया। जिसके कारण लाइनमैन को बिना कार्य किए ही लौटना पड़ गया। फिलहाल यह गांव अभी भी अंधेरे में ही हैं।
विज्ञापन

तहसील चंदौसी के खेडा खास फीडर के एक दर्जन गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बताते हैं कि 28 अगस्त को मोहम्मद पुर बाबई गांव में करेंट की चपेट में आकर एक भैंस मर गई थी। उसी दिन से विद्युतापूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद विद्युत विभाग ने इस जर्जर लाइन को बदलने का निर्णय ले लिया। ग्रामीण लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, उनका कहना है कि जहां लाइन बदली जाए, उस समय लाइन को बंद करके शेष गांवों की बिजली को सुचारू कर दिया जाए लेकिन विद्युत विभाग पूरी लाइन को बदलने के बाद ही लाइन सुचारू करने के प्रयास में है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार को जेई व लाइन मैन लाइन को जोड़ने पहुंचे लेकिन वहां पर एक भाजपा नेता के दो कार्यकर्ताओं ने लाइनमैनों को कार्य नहीं करने दिया। लाइनमैनों ने उसकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने अपने भाजपा नेता से लाइनमैनों को फोन करा दिया। इसके बाद लाइनमैन वापस लौटने लगे। बताते हैकि उक्त दोनों लोगों ने लाइन जोड़ने की कोशिश कर रहे लाइनमैनों को दौड़ा लिया। लेकिन अन्य दर्जनभर गांवों के ग्रामीण लगातार कहते रहे कि लाइन को जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस भी बुला ली गई लेकिन भाजपा के कद्दावर नेता ने पुलिस से भी कहा दिया कि हमारे कार्यकर्ता नहीं चाहते हैं, इसलिए लाइन को नहीं जोड़ा जाएगा। इस भाजपा नेता के खिलाफ दर्जनभर गांवों में आक्रोश पनप रहा है। आलम यह है कि घोसीपुरा, कादलपुर, कुकैटा, कैली, नगलिया बल्लू, मंगलपुर, नगला खाकम, थरेसा जय सिंह, ईसाकपुर, अहमदनगर थरेसा आदि दर्जन भर गांवों में बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गए हैं। अधिकांश लोग शहरों से व दूर दराज के गांवों में नाते रिश्तेदारों के यहां से फोन की बैट्री चार्ज कराकर ला रहे हैं। गर्मी के कारण भी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
आज सुबह दो घंटे ठप रहेगी 150 गांवों की बिजली
132 केवी बिजली घर बबराला में मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके कारण बबराला, गुन्नौर, रजपुरा, गवां क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ से अधिक गांवों की बिजली मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक बंद रखी जाएगी।

उप मंडलीय अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि 132 केवी बिजली घर बबराला में मंगलवार के मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके कारण मुख्य बिजली घर को बंद किया जाएगा। इस कारण सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक गुन्नौर, बबराला, रजपुरा, गवां कनगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली ठप रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed