{"_id":"68d0560712bda6c4e80a968a","slug":"potholes-and-dust-affecting-business-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123163-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गड्ढों और धूल से पड़ रहा व्यवसाय पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गड्ढों और धूल से पड़ रहा व्यवसाय पर असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर आधी अधूरी पड़ी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। निर्माण से वंचित रह गई सड़क में गहरे गड्ढे होने से आए दिन वाहन पलट जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि माल वाहन पलटने से सामान खराब हो जाता है और लोगों को भारी नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ता है। व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ रहा है।बता दें कि कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक से मुरादाबाद, बदायूं की ओर से आने वाली रोडवेज बस व माल वाहन इसी मार्ग से शहर में प्रवेश करते हैं। इससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है। पिछले एक वर्ष मंडी समिति रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। शहर में आने जाने का एक मात्र कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक ही है। नगर पालिका ने यहां जाम से निजात दिलाने के लिए पिछले महीनों में अतिक्रमण अभियान चला कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया था। करीब 30 लाख की लागत से 50 मीटर की सड़क बननी है। अप्रैल माह तक कब्रिस्तान के बाहर ही सड़क का निर्माण हो सका।
इसके बाद रेलवे का केबिन हटना था लेकिन केबिन नहीं हटा। जिससे अप्रैल माह में ही आधी सड़क निर्माण से वंचित रह गई और तब ही से निर्माण कार्य रुका हुआ है। आधी अधूरी सड़क के हिस्से में गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन वाहन पलटते रहते हैं। शुक्रवार को ही मक्का से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी। जिससे व्यापारी का भारी नुकसान हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले दुकानदार
मेरा शहर में रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। त्योहारी सीजन नजदीक आ गया है। सड़क निर्माण न होने से वाहनों के आने जाने में दिक्कत होती है। नगर पालिका को चाहिए सड़क का निर्माण पूरा कराए।
विज्ञापन
-मयंक अग्रवाल, रेडीमेड शोरूम दुकानदार
-- -- -- --
मेरा शहर में इलेक्ट्रानिक आइटम फ्रीज, कूलर आदि का शोरूम है। वाहन से माल आता है तो इसी मार्ग से आता है। अधबनी सड़क काफी नीची है और गहरे गड्ढे हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। सड़क निर्माण पूरा कराया जाए। ताकि कोई हादसा न हो सके।
-सौरभ शर्मा, इलैक्ट्रानिक आइटम शोरूम दुकानदार
-- -- -- -
मेरा शहर में मेडिकल स्टोर है। आए दिन देखता हूं कि रेफर किए गए मरीजों की एंबुलेंस सड़क के गड्ढों के कारण उछाल भरती है। जिससे मरीज को दिक्कत होती है। समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए।
-अनुज वार्ष्णेय, अन्नू, मेडिकल स्टोर दुकानदार