फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pote ki sagai se pahle dada ne di jaan

पोते की सगाई से पहले दादा ने दी जान, ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Mon, 05 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 05 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
pote ki sagai se pahle dada ne di jaan
sucide - फोटो : hindustan times
जब तक आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देर शाम बुजुर्ग की शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी मर्जी के खिलाफ पोते का रिश्ता कराने से आहत था। मृतक रघुवीर के पौत्र रतिभान की रविवार की शाम ग्राम बसंतपुर थाना रजपुरा से सगाई आनी थी। 
विज्ञापन



रविवार की सुबह बरेली से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन चंदौसी पहुंची तो अचानक प्लेटफार्म - एक पर खड़े एक वृद्ध ने ट्रैक पर छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक पर वृद्ध आगे लेट गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक ट्रैन उसकी शरीर के ऊपर से गुजर गई। बताया गया कि उसके पास बबराला रेलवे स्टेशन से चंदौसी तक का टिकट मिला। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर राजकीय रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। जिसने वृद्ध की जेबों की तलाशी ली। 
विज्ञापन



पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उस समय शिनाख्त नहीं हो सकी। देर शाम कांस्टेबिल राजवीर सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना गुन्नौर वहां से गुजरा तो उसने मृतक की शिनाख्त अपने गांव के रघुवीर सिंह (65) पुत्र मिश्रीलाल यादव के रुप में की। सूचना पर परिजन भी चंदौसी रेलवे स्टेशन आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र मुकुट सिंह ने बताया कि पिता सुबह पांच बजे चंदौसी रोटरी नेत्र चिकित्सालय से आंखों की दवाई लेने निकले थे। परिजनों ने आत्महत्या जैसी किसी बात से इंकार किया। हालांकि मौका-ए-वारदात की परिस्थतियां व प्रत्यक्षदर्शी इसे स्पष्ट रूप से खुदकशी बता रहे थे। पुलिस भी आत्महत्या की बात से इंकार नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव से आए ग्रामीण भी दबी जुबान से बता रहे थे कि वह पोते के रिश्ते से नाराज थे। पौत्र रतिभान की रविवार की शाम ग्राम बसंतपुर थाना रजपुरा से सगाई आनी थी। पुत्र मुकुट सिंह ने पिता रघुवीर सिंह से चंदौसी जाने को मना भी किया था। लेकिन उन्होंने शाम से पहले लौट आने की बात कहकर चंदौसी चले आए। जहां शाम को गाजेबाजे के साथ सगाई समारोह होना था। वहां मातम छा गया। घर में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed