फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police was alert on friday

जुमा नमाज को लेकर रही सतर्कता, ड्रोन से भी निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
police was alert on friday
संभल। जिलेभर में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सतर्क रहे। जगह- जगह अधिकारियों ने भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा। जुमे की नमाज के दौरान भी पांच ही लोगों के जाने का आग्रह किया। पुलिस ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की। जिससे अनावश्यक भीड़ पर निगरानी की जा सके। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क रहता है। यह सतर्कता नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद से लगातार बरती रही है। अब लॉकडाउन के पालन के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लागू किया गया। इसमें सामाजिक दूरी को आवश्यक कर दिया। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पांच लोगों की संख्या तय की गई है। इसके अतिरिक्त जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ जामा मस्जिद पर मुस्तैद नजर आए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भी संभल नगर का दौरान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed