{"_id":"6ac168c23f3a8d8f6c037695","slug":"police-rushed-to-the-scene-upon-receiving-information-about-the-construction-of-a-mosque-halted-the-work-sambhal-news-c-204-1-chn1003-133399-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मस्जिद बनाने की सूचना पर दौड़ी \nपुलिस... बंद कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मस्जिद बनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस... बंद कराया निर्माण
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सक्ता में शनिवार की शाम छह बजे मस्जिद निर्माण की सूचना पर हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराया और पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव में मदरसे की छत की मरम्मत के लिए मुस्लिम पक्ष ने कहा था। इस पर हिंदू पक्ष ने भी चामुंडा मंदिर की मरम्मत कराने की बात कही थी। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए थे। हिंदू पक्ष ने शुक्रवार को लिंटर डाल दिया था। शनिवार को बाउंड्री आदि का कार्य कराया गया था। पूर्व प्रधान ने बताया कि लेकिन मुस्लिम पक्ष ने मदरसा मरम्मत की जगह मस्जिद का रूप देना शुरू कर दिया।
यह जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद ही मौके पर पुलिस को बुलाया गया। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि मस्जिद निर्माण की सूचना पर पुलिस को भेजा था। राजस्व की टीम से जांच कराई जाएगी। जांच पड़ताल के बाद अगली कार्रवाई होगी।