फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police rushed to the house of a young man preparing for a second marriage, created a stir

पत्नी को मायके में छोड़कर दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे युवक के घर पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the house of a young man preparing for a second marriage, created a stir
संभल। दूसरी शादी करने की तैयारी में लगे युवक की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और शादी रोके जाने की मांग की। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। युवक की पत्नी ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर निवासी फात्मा अतिया की शादी संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी युवक से दो वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद युवती बीमार हो गई। पति व ससुरालियों ने एक वर्ष पहले मायके भेज दिया। अब तक बुलाने के लिए नहीं गए। युवती का आरोप है कि कई बार फोन कर बुलाने के लिए आग्रह किया लेकिन हर बार टाल दिया गया। अब जानकारी मिली है कि रविवार को युवक दूसरी शादी करने के लिए जा रहा है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि जब वह बीमार हुई थी तो मारपीट की गई थी। इसमें रीड़ की हड्डी में समस्या हो गई थी लेकिन इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। अब दूसरी शादी करने की जानकारी मिली है तो कार्रवाई के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि युवती ने शिकायती पत्र दिया है। पुलिस को जांच के लिए भेजा गया लेकिन युवक घर पर नहीं मिला। युवक को दूसरी शादी नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed