{"_id":"675759cdb354187ce2015114","slug":"police-remained-on-vigil-in-jama-masjid-and-city-regarding-filing-of-survey-report-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117236-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सर्वे रिपोर्ट दाखिल होने को लेकर जामा मस्जिद व शहर में रही पुलिस की चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सर्वे रिपोर्ट दाखिल होने को लेकर जामा मस्जिद व शहर में रही पुलिस की चौकसी
Tue, 10 Dec 2024 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
संभल। सर्वे रिपोर्ट दाखिल होने के दिन सोमवार को जामा मस्जिद और शहर के प्रमुख स्थानों पर एहतियाती चौकसी बरती गई। पुलिस के अधिकारियों ने भ्रमण किया। सुरक्षा में मुरादाबाद रेंज के सभी जिलों से आई पुलिस फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आएएफ की कंपनी को तैनात किया गया।
जामा मस्जिद के दो रास्तों पर बैरिकेडिंग की हुई है। एक रास्ते को खोला हुआ है। बैरिकेडिंग वाले रास्ते से पैदल ही जा सकते हैं। इसके अलावा पुलिस की निगरानी है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे होने के दौरान बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस पर पथराव के साथ फायरिंग भी की गई थी। इसके बाद से ही जामा मस्जिद और शहर के प्रमुख स्थानों पर एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं दूसरी ओर बवाल के इलाके में भी पुलिस की निगरानी है। बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद से ही शहर में एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। फोर्स को प्रमुख स्थानों पर लगाया हुआ है। जामा मस्जिद पर भी फोर्स तैनात है।