{"_id":"62c0a042539e1d47d368b48c","slug":"police-reached-the-house-of-bjp-leader-s-uncle-told-mentha-oil-that-came-from-the-farm-as-that-of-a-trader-sambhal-news-mbd4333662123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के चाचा के घर पहुंची पुलिस, खेत से आए मेंथा के तेल को व्यापारी का बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के चाचा के घर पहुंची पुलिस, खेत से आए मेंथा के तेल को व्यापारी का बताया
विज्ञापन
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में मेंथा का तेल उतरते समय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दावा किया कि यह मेंथा तेल व्यापारी का है और वाणिज्यकर विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची वाणिज्यकर विभाग की टीम को किसान ने बताया कि यह मेंथा का तेल टंकी से निकलवा कर ला रहा है, जिस किसान का मेंथा तेल पकड़ा गया वह भाजपा नेता के चाचा हैं। भाजपाइयों में पुलिस के प्रति रोष है।
गांव सौंधन निवासी आनंदीलाल सिंघल बड़े किसान हैं। शनिवार की शाम को उन्होंने मेंथा का तेल टंकी पर निकलवाया था। वह करीब दो क्विंटल तेल लेकर घर पहुंचे तो उतारते समय कैलादेवी थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। व्यापारी का तेल होने का दावा किया और वाणिज्यकर विभाग को सूचना दी। वाणिज्यकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो किसान ने कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज दिखाए और जिस टंकी पर मेंथा का तेल निकलवाया था वहां से लोगों को बुलाया गया। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने बयान दर्ज कर मेंथा का तेल किसान को ही सुपुर्द कर दिया।
कैलादेेवी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार राठी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि व्यापारी मेंथा का तेल लेकर जा रहा है। इसलिए मौके पर पहुंचे थे।
वहीं दूसरी ओर किसान के भतीजे व भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और आला अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। भाजपा नेता का कहना है कि पुलिस ने मेरे चाचा के खेत से आए मेंथा तेल को व्यापारी का बता दिया और घर में घुसकर भी तलाशी ली है, जबकि मेरे चाचा बड़े किसान हैं।