{"_id":"66d661cc5bc3f599bd06220a","slug":"police-prevented-the-family-of-the-rape-victim-from-meeting-the-cm-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113927-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित बालक के परिजनों को सीएम से मिलने जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित बालक के परिजनों को सीएम से मिलने जाने से रोका
Tue, 03 Sep 2024 06:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालक से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार आहत है। सोमवार को पीड़ित परिवार मुरादाबाद में आए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर फरियाद करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने नाकामी छुपाने के लिए परिवार पर रविवार की रात से पहरा लगा दिया और उन्हें मिलने जाने से रोका। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद से रवाना होने तक परिवार को निगरानी में रखा।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा 26 अगस्त की दोपहर गांव में परचून की दुकान से कोई सामान लेने गया था। इसी दौरान दुकानदार ने बेटे को घर में खींचकर दुष्कर्म किया। बेटे ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर तीन दिन तक पुलिस तक नहीं जाने दिया। 29 अगस्त को थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलने जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रविवार की रात से ही निगरानी शुरू कर दी और जाने नहीं दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि एहतियाती तौर पर गांव में पुलिस को तैनात किया गया था। परिवार को नजरबंद नहीं किया गया है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कोट
एहतियाती तौर पर पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस पहुंची थी। नजरबंद नहीं किया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -श्रीश्चंद्र, एएसपी उत्तरी, संभल