फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police exposed the theft, sent two accused to jail

Sambhal News: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police exposed the theft, sent two accused to jail
गुन्नौर। बबराला नगर के एक मंदिर में बीते पांच दिन पहले हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना में शामिल दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

बबराला नगर के स्टेशन रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने प्रतिमाओं के साथ कीमती सामान चोरी कर लिया था। जिसको लेकर पुलिस ने मंदिर के पुजारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। चोरी की घटना के बाद से पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने दो आरोपी मुनीष उर्फ दुर्वेश निवासी लोहिया कॉलोनी बबराला व हैप्पी उर्फ सौरव निवासी दबथरा हरलाल थाना जुनावई को मंदिर से चोरी हुई दो प्रतिमाओं व अन्य सामान के साथ रेलवे फाटक के नजदीक अनूपशहर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर गुन्नौर कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से इन्हें जेल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed