{"_id":"5f513bd68ebc3e54673e55f9","slug":"police-caught-illegal-gun-factory-in-sambhal-chandausi-news-mbd3614030164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापेमारी कर बरामद किए 24 बने-अधबने शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापेमारी कर बरामद किए 24 बने-अधबने शस्त्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। गुन्नौर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापेमारी कर 24 बने-अधबने शस्त्र बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। एसपी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
गुरुवार को अवैध शस्त्रों की फैक्टरी पर हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने मय पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुन्नौर-बदायूं रोड पर बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर छापा मारा। यहां टूटी हुुई चिमनी की आड़ में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए आरोपी हरीश निवासी थाना किला खेड़ा जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी शिवा निवासी गांव सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी हरीश ने बताया कि कस्बा बबराला में उसकी बहन के रहने के कारण उसका आना-जाना लगा रहता है।
इस क्षेत्र की जानकारी होने के कारण वह अपने साथी शिवा के साथ मिलकर अवैध शस्त्र बनाकर बेचते हैं। पंचायत के चुनाव में डिमांड बढ़ने के कारण शस्त्र तैयार कर रहे थे। आरोपी के मुताबिक 15 हजार रुपये में रायफल, 12 हजार रुपये में बंदूक, 8 हजार रुपये में रिवाल्वर, 6 हजार रुपये में 315 बोर तमंचा व 45 सौ रुपये में 12 बोर का तमंचा बिक्री करते हैं। एसपी ने बताया कि शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में एसएसआई राकेश कुमार, एसआई विनोद कुमार, ओम शर्मा व पवन कुमार, हेड कांस्टेबिल रविंद्र पाल सिंह, धीर सिंह तथा कांस्टेबिल अवनेश कुमार शामिल रहे।